गोंडा, फरवरी 4 -- गोंडा। उप्र राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण व जनपद न्यायाधीश दुर्ग नरायन सिंह के निर्देशन में आगामी 22 फरवरी को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में मेगा कैंप का आयोजन किया जाएगा। सिविल जज सीनियर डिवीजन व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की प्रभारी सचिव अपेक्षा सिंह ने बताया कि पात्र व्यक्तियों को शासकीय योजनाओं से लाभान्वित करने के लिए इस मेगा कैंप का आयोजन किया जा रहा है। इस कैंप में शासन के सहयोग से 40 से ज्यादा विभागों से लाभार्थियों को चिन्हित करके उन्हें योजनाओं का लाभ दिलाया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...