कटिहार, फरवरी 10 -- कटिहार, एक संवाददाता जिले में फाइलेरिया उन्मूलन को लेकर मेगा एमडीए-2026 अभियान की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर जिले 6 प्रखंडों को को मेगा एमडीए के लिए चयनित किया गया है। इन चयनित आईयू में लगभग 15 लाख 27 हजार 282 की कुल आबादी शामिल है, जिसमें से 12 लाख 98 हजार 190 लोग दवा सेवन के लिए पात्र हैं। सिविल सर्जन डॉ. जितेंद्र नाथ सिंह ने बताया कि 10 फरवरी को प्राणपुर उत्क्रमित मध्य विद्यालय बड़झल्ला में जिला पदाधिकारी आशुतोष द्विवेदी एमडीए कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद 11 फरवरी को मेगा ड्राइव चलाया जायेगा। यह अभियान 27 फरवरी तक चलाया जायेगा। सभी संबंधित प्रखंडों में मेगा एमडीए के लिए आवश्यक दवाएं प्राप्त हो चुकी हैं। सभी संबंधित प्रखंडों में बीडीओ की अध्यक्षता में बिहेवियर चेंज कम्युनिकेशन की बैठक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.