लखीमपुरखीरी, फरवरी 6 -- इंडसेटी परिसर में चल रहे 14 दिवसीय ऐसेंसिअल्स ऑफ मेकिंग क्रिएटिव ज्वेलरी प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन प्रमाणपत्र वितरण से हुआ। लखीमपुर ब्लॉक के धनिगवा गांव की 30 महिलाओं ने भाग लिया। जिन्हें क्रिएटिव ज्वेलेरी मेकिंग और उद्यमिता विकास में प्रशिक्षण दिया गया। समापन समारोह में प्रमाण पत्र वितरण का कार्यक्रम इंडियन बैंक के मंडल प्रमुख अभय कुमार की मौजूदगी में हुआ। उप मंडल प्रमुख अप्रतिम अवस्थी, मुख्य प्रबंधक अर्पित भार्गव व अग्रणी जिला प्रबंधक अशोक कुमार गुप्ता, इंडसेटी निदेशक पूजा शुक्ला मौजूद रहीं। सहायक महाप्रबंधक ने महिलाओं से सीएम युवा में ऋण लेकर काम को शुरू करने व बढ़ाते रहने का आह्वन किया। इस अवसर पर संकाय सदस्य मो. ओवैस, अंकित सक्सेना व परिचारक शिवसागर व गार्डनर नैमिष कुमार उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्...