रांची, जनवरी 14 -- रांची। जवाहरलाल नेहरू कला केंद्र मेकन कॉलोनी में 18 जनवरी को एक विशेष शास्त्रीय संगीत 'बैठक'का आयोजन किया जा रहा है। शाम 6 बजे से शुरू होने वाले इस कार्यक्रम में उभरते और प्रतिष्ठित कलाकार अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे। इस सांगीतिक संध्या में गायन, वादन और ताल का सुंदर समन्वय देखने को मिलेगा। शास्त्रीय गायन वाणी देवघरिया और कुमार आदित्य पांडेय प्रस्तुत करेंगे। पखावज वादन की प्रस्तुति ऋषिक सिन्हा द्वारा पेश किया जाएगा। सितार वादन में चीरा सत्य ठाकुर सुरीली तान छेड़ेंगे। कलाकारों के साथ तबले पर सृजित चटर्जी, हारमोनियम पर डॉ रश्मि कुमारी और कुमार कौशिक अपनी संगत देंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.