बुलंदशहर, अगस्त 9 -- शुक्रवार को नगर के इंदिरा गांधी कन्या इंटर कॉलेज में सांस्कृतिक गतिविधियों के तहत छात्राओं के लिए मेंहदी और रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्राओं ने अपनी रचनात्मकता और कला कौशल का शानदार प्रदर्शन किया। रंग-बिरंगे रंगों से सजी रंगोलियां और हाथों पर सजी मेंहदी की अद्भुत डिजाइनें आकर्षण का केंद्र रहीं। कार्यक्रम में कॉलेज की प्रधानाचार्य चंद्रमुखी, भाजपा महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष सीमा रस्तौगी, डॉ. रेखा शर्मा, ममता श्रोत्रिय, रीता आर्य और रीमा वर्मा विशेष रूप से मौजूद रहीं। निर्णायकों ने प्रतिभागियों की कलाकृतियों का बारीकी से अवलोकन कर विजेताओं का चयन किया। प्रधानाचार्य चंद्रमुखी ने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं छात्राओं में आत्मविश्वास, रचनात्मक सोच और सांस्कृतिक जुड़ाव को बढ़ावा देती हैं। प्र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.