सोनभद्र, फरवरी 13 -- ओबरा, हिन्दुस्तान संवाद। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय ओबरा के वाणिज्य विभाग ने शुक्रवार को मेंहदी, निबंध और पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। छात्र-छात्राओं की रचनात्मकता और बौद्धिक क्षमता को निखारने के उद्देश्य से यह प्रतियोगिता आयोजित की गई। इस दौरान कार्यक्रम संयोजक डॉ. संघमित्रा ने विद्यार्थियों को पाठ्येतर गतिविधियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया। इस प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने अपनी कलात्मक सोच और लेखन शैली से सभी का मन मोह लिया। मेहंदी प्रतियोगिता हथेलियों पर उकेरी गई कला में पूजा कुमारी ने बाजी मारते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रियल पांडे द्वितीय तथा रिशु पाठक तृतीय स्थान पर रहीं। निबंध प्रतियोगिता में वैचारिक स्पष्टता दिखाते हुए निधि पांडे ने प्रथम स्थान हासिल किया। रिशु पाठक ने द्...