आगरा, जनवरी 2 -- कस्बा में मेंहदी महादेव मंदिर के पास अजगर दिखाई देने से क्षेत्रीय लोगों में दहशत का माहौल उत्पन्न हो गया। लोगों ने इसकी जानकारी नगर पंचायत प्रशासन को दी। इसके बाद नगर पंचायत की टीम ने मौके पर पहुंचकर जेसीबी की मदद से अजगर का रेस्क्यू किया और उसे बिना नुकसान पहुंचाए सकुशल मंदिर से दूर जंगल में छोड़ दिया। पटियाली कस्बा के मेंहदी महादेव मंदिर के समीप सड़क किनारे गुरुवार की शाम करीब पांच बजे एक अजगर दिखाई दिया। अजगर को देखते ही क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया। आसपास के ग्रामीण व राहगीर मौके पर एकत्र हो गए। लोगों ने किसी भी प्रकार की अनहोनी से बचने के लिए सूचना पटियाली नगर पंचायत को दी। सूचना मिलते ही नगर पंचायत चेयरमैन प्रतिनिधि प्रोफेसर नीरज किशोर मिश्रा ने नगर पंचायत की टीम को मौके पर भेजा। टीम ने जेसीबी की मदद से अजगर का ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.