बेगुसराय, जुलाई 11 -- बलिया, एक संवाददाता। एबीवीपी बलिया द्वारा राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस सह एबीवीपी के 77वें स्थापना दिवस के साप्ताहिक कार्यक्रम के तहत मेंहदी प्रतियोगिता परियोजना बालिका उच्च विद्यालय बलिया में आयोजित की गई। प्रतियोगिता का उद्घाटन स्वामी विवेकानंद एवं मां सरस्वती के तैल चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर एबीवीपी उत्तर बिहार की प्रांत छात्रा प्रमुख श्वेत निशा, परियोजना बालिका उच्च विद्यालय की प्राचार्य अर्चना कुमारी एवं एबीवीपी उत्तर बिहार के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य दयानिधान गिरि ने संयुक्त रूप से किया। मेंहदी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर सृष्टि कुमारी, द्वितीय स्थान पर वर्षा कुमारी, तृतीय स्थान पर खुशी कुमारी, चौथे स्थान पर आरती कुमारी एवं पांचवें स्थान पर साबरीन खातून रही। इस दौरान एबीवीपी उत्तर बिहार के प्रांत छात्रा प...