संतकबीरनगर, जुलाई 8 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले में खलीलाबाद के मेंहदावल बाईपास चौराहे के सौन्दर्यीकरण का कार्य तेजी से चल रहा है। फ्लाईओवर के नीचे से जहां अतिक्रमण को हटाया जा चुका है, वहीं फौव्वारा और रंगीन लाइटों से यह प्रमुख चौराहा पहले से ही रोशन है। अब इसकी सुन्दरता पर चार चांद लगाने के लिए नगर पालिका ने मुख्य चौक पर अशोक स्तंभ लगवाया है। ट्रैफिक पोस्ट हटाकर उसकी जगह पर अशोक स्तंभ लगाया गया है। मेंहदावल बाईपास चौराहा शहर का सबसे प्रमुख चौराहा है। जिले में आने वाले लोग शहर में प्रवेश करने के साथ सबसे पहले यहीं पर पहुंचते हैं। इसके अलावा कलक्ट्रेट सहित विभिन्न सरकारी कार्यालयों और अस्पताल जाने के लिए भी यहीं से होकर गुजरना पड़ता है। यहीं से बस्ती, लखनऊ, दिल्ली के साथ ही गोरखपुर के लिए बस सहित अन्य साधन मिलते हैं। इ...