सीवान, फरवरी 13 -- सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। शहर समेत पूरे जिले में महाशिवरात्रि के अवसर पर महादेव के जलाभिषेक के लिए शिवालयों को सजाने-संवारने का कार्य अंतिम चरण में है। प्राचीन शिव मंदिर महादेवा स्थित पंचमुखी शिव मंदिर, मेंहदार में बाबा महेन्द्रनाथ, सोहगरा में बाबा हंसनाथ व गोरेयाकोठी में जंगली बाबा समेत सभी शिवालयों में महाशिवरात्रि के अवसर पर रविवार को लाखों की संख्या में महिला-पुरुष, युवक-युवतियां व बच्चे भगवान शिव को जलाभिषेक करेंगे। इसी क्रम में महाशिवरात्रि की पूर्व संध्या पर जिले के सिसवन प्रखंड के मेंहदार में जिला प्रशासन के नेतृत्व में मेंहदार महोत्सव का आयोजन शनिवार को किया गया है। महोत्सव के लेकर मंदिर, आयोजन स्थल समेत आस-पास की सजावट की गई है। मंच निर्माण के साथ अतिथियों के बैठने के लिए भव्य पंडाल बनाया गया है। मेंहदार म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.