सीवान, फरवरी 11 -- सिसवन, एक संवाददाता। प्रखंड के ऐतिहासिक बाबा महेंद्रनाथ मंदिर मेंहदार में 14 फरवरी को आयोजित होने वाले मेंहदार महोत्सव की तैयारियों को लेकर मंगलवार की शाम जिलाधिकारी विवेक रंजन मैत्रय और पुलिस अधीक्षक पुरन कुमार झा ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। इस दौरान महाशिवरात्रि मेले की विधि-व्यवस्था, सुरक्षा और सुविधाओं का बारीकी से जायजा लिया गया। डीएम ने मंदिर परिसर में स्ट्रीट लाइट और पाइप पर लगी लाइटों को जल्द लगाने का निर्देश दिया। साथ ही मंदिर में डिजिटल स्कैनर और सीसीटीवी कैमरा लगाने की बात कही, ताकि श्रद्धालुओं की सुरक्षा के साथ दान की निगरानी भी की जा सके। उन्होंने बताया कि दान की राशि से मंदिर के सौंदर्यीकरण का कार्य कराया जाएगा। सरावर के घाटों का निरीक्षण करते हुए डीएम ने साफ-सफाई कराने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा ...