चक्रधरपुर, दिसम्बर 9 -- चक्रधरपुर। दक्षिण पूर्व रेलवे मेंस यूनियन बंडामुंडा ब्रांच के सचिव आर एन साहा के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने चक्रधरपुर रेल मंडल के डुमर्ता, बिमलगढ़, रंगड़ा, करमपदा सहित कई रेलवे स्टेशन का दौरान किया। इस दौरान मेंस यूनियन के नेताओं ने इन स्टेशनों पर तैनात रेलकर्मियों की समस्याएं सुनी और उन्हें आश्वासन दिया कि उनकी मांगों को पीएनएम की बैठक और मंडल प्रबंधक के सामने प्रस्तुत कर समाधान कराने का प्रयास किया जायेगा। वहीं कर्मचारियों ने पेयजल, क्वार्टर सहित अन्य समस्याओं से अवगत कराया। प्रतिनिधिमंडल ने कई मेंस यूनियन के कई पदाधिकारी शामिल थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...