प्रयागराज, फरवरी 2 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन के आह्वान पर नॉर्थ सेंट्रल रेलवे मेंस यूनियन के महामंत्री आरडी यादव के निर्देश एवं एनसीआरएमयू प्रयागराज मंडल के मंडल मंत्री डीएस यादव के नेतृत्व में सोमवार को प्रयागराज मंडल में अखिल भारतीय मांग दिवस मनाया गया। इस अवसर पर दोपहर में स्थानीय शाखाओं की ओर से गेट मीटिंग एवं धरना-प्रदर्शन कर रेल कर्मचारियों ने अपनी 18 सूत्रीय मांगों को दोहराया। धरना प्रदर्शन के दौरान रेल कर्मियों ने आठवें वेतन आयोग की कार्यवाही शीघ्र शुरू कर संशोधित वेतन एवं भत्ते एक जनवरी 2026 से लागू किए जाने की मांग की। इसके साथ ही बोनस की 7,000 रुपये की सीमा समाप्त कर वास्तविक वेतन के आधार पर भुगतान करने, रनिंग कर्मचारियों के किलोमीटर भत्ते में 25 प्रतिशत वृद्धि तथा माइलेज पर आयकर में 70 प्रतिश...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.