जमशेदपुर, जून 12 -- जमशेदपुर। रेलवे मेंस कांग्रेस समर्थक कर्मचारियों ने सीनी वर्कशॉप के नए प्रभारी गुप्तेश्वर माझी का स्वागत करने के साथ कई परेशानियों से अवगत कराया। मेंस कांग्रेस के के सचिव संजय सिंह ने वर्कशॉप प्रभारी को बताया कि महिला शौचालय जर्जर स्थिति में है। उसकी तत्काल मरम्मत कराई जाए कई कर्मचारियों को क्वार्टर की सुविधा नहीं मिली है इसके अलावा वाटर कूलर मशीन भी बदहाली की स्थिति में है। इसके अलावा प्रमोशन एवं अन्य मुद्दे पर भी प्रभारी से वार्ता की है। इसमे चंद्रशेखर, वासुदेव मुर्मू, मानस भट्टाचार्य समेत अन्य मेंस कांग्रेस समर्थक रेलकर्मी अकादमी शामिल थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.