वाराणसी, फरवरी 6 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। मेंस कांग्रेस ऑफ बीएलडब्ल्यू की ओर से बरेका कर्मचारी क्लब में शुक्रवार को आभार और सम्मान समारोह हुआ। इसमें बरेका कर्मचारी परिषद चुनाव में लगातार दूसरी बार सबसे बड़ी यूनियन बनाए रखने के लिए सदस्यों के सक्रिय सहयोग पर उनका सम्मान हुआ। नेशनल फेडरेशन ऑफ इंडियन रेलवे के पर्यवेक्षक जगदम्बा प्रसाद तिवारी ने सदस्यों को सम्मानित किया। नेशनल फेडरेशन ऑफ इंडियन रेलवे के कार्यसमिति सदस्य एसपी श्रीवास्तव ने यूनियन को कर्मचारी हित में निरंतर कार्य करने को प्रोत्साहित किया। पीआरकेएस के कार्यकारी अध्यक्ष और जोनल सचिव रमेश मिश्रा ने बरेकाकर्मियों की ज्वलंत समस्याओं को रेलवे बोर्ड स्तर पर उठाने का आश्वासन दिया। ईसीआरएमसी के सहायक महामंत्री रमेश सिंह ने कर्मचारी हित के लिए सदैव तत्पर रहने का वादा किया। उत्तरीय ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.