बाराबंकी, फरवरी 6 -- निन्दूरा। विकास खण्ड निन्दूरा क्षेत्र में शुक्रवार सुबह मेंथा पुआल के ढेर से एक नवजात बच्ची मिली। उसके रोने की आवाज सुनकर लोगों की नजर उसपर पड़ी। बच्ची कपड़ों में लिपटी थी। बड्डूपुर कोतवाली क्षेत्र के अच्छेपुर मजरे झरसवां गांव निवासी सरकारी अध्यापक राधेश्याम वर्मा अपनी पत्नी के साथ अपने घर के दक्षिण ओर लगी मेंथा की टंकी टहलने गए थे। टंकी के पास लगे मेंथा पुआल के ढेर से बच्चे के रोने की आवाज सुनकर दपंति वहां पहुंचे। वहां देखा कि कपड़े में एक नवजात बच्ची लिपटी है। देखने से लग रहा था कि बच्ची का जन्म कुछ देर पहले ही हुआ है। पति-पत्नी बच्ची को गोद में लेकर घर पहुंचे और स्थानीय पुलिस को सूचना दी। मौके पर बड्डूपुर प्रभारी निरीक्षक फोर्स के साथ पहुंचकर नवजात बच्ची को कोतवाली ले गए। पति-पत्नी बोले कि अगर बच्ची हमें दी जाए तो वे ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.