बरेली, दिसम्बर 11 -- मेंथा कारोबार में अच्छा मुनाफा कमाने का लालच देकर आरोपी ने कारोबारी के 80 लाख रुपये हड़प लिए। आरोपी ने रुपये मांगने पर पीड़ित के साथ मारपीट की और धमकी दी। उसके खिलाफ भोजीपुरा थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी बारादरी थाने में दर्ज रुपये हड़पने के एक मामले में गिरफ्तार हो चुका है और इस समय जेल में है। सीबीगंज के बिधौलिया निवासी मुनीश कुमार के मुताबिक, वह खेती किसानी करता है और मेंथा की खरीद-बिक्री का कारोबार करता है। उसकी दो साल पहले भोजीपुरा के बुझिया सुमाली के जय कुमार गंगवार से जान-पहचान हुई थी। जय ने बताया कि उसकी मेंथा के कई बड़े कारोबारियों से परिचय है और उसके साथ कारोबार करने पर अच्छा मुनाफा होगा। उसकी बात में आकर 6 माह में कई बार में उसने करीब 80 लाख रुपये जय कुमार को दे दिया। जय कुमार बार-बार यह बहाना बनाता ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.