लंदन, फरवरी 14 -- पांच यूरोपीय देशों ने दावा किया कि रूस के विपक्षी नेता एलेक्सी नवलनी को प्राण घातक जहर दिया गया था और इसके लिए रूस की सरकार (क्रेमलिन) जिम्मेदार है। ब्रिटेन, फ्रांस, जर्मनी, स्वीडन और नीदरलैंड के विदेश मंत्रालयों ने शनिवार को कहा कि दो साल पहले दिवंगत हुए नवलनी के नमूनों के विश्लेषण से एपाइबेटिडाइन की उपस्थिति की पुष्टि हुई है। यह दक्षिण अमेरिका में पाए जाने वाले जहरीले डार्ट मेंढकों में पाया जाने वाला एक जहर है। इन देशों ने कहा कि केवल रूस की सरकार के पास ही इस हमले को अंजाम देने के लिए आवश्यक साधन और उद्देश्य था। लंदन में जारी एक संयुक्त बयान में, पांच सरकारों ने कहाकि वे रूस को रासायनिक हथियारों पर अंतर्राष्ट्रीय प्रतिबंध तोड़ने के लिए रासायनिक हथियार निषेध संगठन को रिपोर्ट कर रहे हैं। ब्रिटिश विदेश सचिव इवेट कूपर ने ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.