अररिया, दिसम्बर 16 -- अररिया। अररिया शहर सहित कुसियारगांव, बोची और पलासी में बुधवार को एक घंटे तक बिजली गुल रहेगी। बुधवार को 132/33 केवी ग्रिड अररिया उपकेंद्र का ट्रांसफार्मर मेंटेनेंस का कार्य शाम में चार बजे से पांच बजे तक किया जाएगा। इसके कारण अररिया शहर सहित कुसियारगांव, बोची और पलासी में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। कार्य पूर्ण होने के बाद बिजली सेवा बहाल कर दी जाएगी। यह जानकारी अररिया अवर प्रमंडल के सहायक कार्यपालक अभियंता संचार शशिकांत ने दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...