मुजफ्फरपुर, सितम्बर 6 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। शहर के आधा दर्जन से अधिक पीएसएस से जुड़े इलाकों के लोगों को शुक्रवार को बिजली की घोषित और अघोषित कटौती का सामना करना पड़ा। सुबह से ही बिजली नहीं रहने के कारण पानी आपूर्ति बाधित हुई। इससे महिलाओं को घरेलू कामकाज करने में कठिनाई हुई। बताया गया कि मरम्मत और पेड़ों की छंटाई को लेकर तीन घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहने की सूचना विभाग ने पहले से दी थी। लेकिन, तीन घंटे की जगह चार घंटे से अधिक बिजली काटी गयी। निर्धारित से अधिक समय तक बिजली काटे जाने और विभागीय कर्मियों के कॉल नहीं उठाने से उपभोक्तओं में काफी आक्रोश दिखा। पूर्व सूचना के अनुसार भगवानपुर विद्युत आपूर्ति प्रशाखा की ओर से सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक पेड़ों की छंटाई का काम किया जाना था। इसकी जानकारी विभाग ने गुरुवार शाम दी थी। लेकि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.