एटा, जनवरी 7 -- बुधवार को शहर के कोतवाली देहात बिजलीघर में मरम्मत कार्य के चलते आधे शहर की बिजली आपूर्ति पूरी तरह चरमरा गई। दोपहर 12 बजे से शुरू हुई कटौती शाम साढ़े पांच बजे तक जारी रही। लगातार साढ़े पांच घंटे बिजली गुल रहने से शहर के एक दर्जन से अधिक मोहल्लों के हजारों उपभोक्ताओं को भीषण ठंड में बेहद परेशानियों का सामना करना पड़ा। सबसे अधिक समस्या पेयजल और दैनिक कार्यों को लेकर हुई। विद्युत वितरण नगरीय एक्सईएन की ओर से दी गई सूचना के आधार पर कोतवाली देहात बिजलीघर के ट्रांसफार्मरों में मरम्मत कार्य के लिए दोपहर 12 से 03 बजे तक का समय निर्धारित किया था। उपभोक्ताओं को उम्मीद थी कि तीन घंटे में आपूर्ति बहाल हो जाएगी, लेकिन विद्युत वितरण निगम की सुस्ती के चलते काम तय समय से ढाई घंटे अधिक खिंच गया। शाम साढ़े पांच बजे के बाद ही घरों की बत्तियां...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.