कोडरमा, अप्रैल 1 -- कोडरमा। कोडरमा-गया रेलखंड के नाथगंज दिलवा रेलवे स्टेशन के बीच मेंटेनेंस कार्य में लगा मजदूर पेंड्रोल क्लिप की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना सोमवार को पूर्वाह्न करीब 11 बजे की है। घटना के बाद साथी मजदूरों ने गंभीर रूप से घायल मजदूर को इलाज के लिए सदर अस्पताल कोडरमा लेकर पहुंचे,जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान गया निवासी 60 वर्षीय परमेश्वर साव के रूप में हुई है। इसकी सूचना मिलने के बाद पुलिस पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.