भागलपुर, जनवरी 7 -- अकबरनगर-शाहकुंड मुख्य मार्ग एसएच 85 पर स्थित पश्चिमी केबिन के मुख्य फाटक का मेंटेनेंस कार्य मंगलवार की दोपहर में चल रहा था। इस कारण मुख्य फाटक अस्थायी रूप से बंद रखा गया और वैकल्पिक स्लाइडिंग फाटक लगाया गया। फाटक के लगने और हटने में देरी के कारण मार्ग पर रुक-रुक कर जाम लगता रहा। वाहन चालकों और राहगीरों को घंटों इंतजार करना पड़ा। सूचना मिलने पर रेलकर्मी मौके पर पहुंचे और मेंटेनेंस कार्य पूरा किया। इसके बाद मुख्य फाटक का उपयोग शुरू हुआ और वाहनों की आवाजाही सुचारू रूप से बहाल हुई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...