औरैया, जनवरी 1 -- दिल्ली-हावड़ा रेलमार्ग पर स्थित 13बी क्रॉसिंग का फाटक गुरुवार दोपहर मरम्मत कार्य के चलते बंद रहने से यातायात प्रभावित रहा। रेलकर्मियों ने दोपहर 1 बजकर 20 मिनट पर इमरजेंसी बूम लगाकर फाटक बंद किया, जिससे बिधूनाझ्रफफूंद मार्ग पर लंबा जाम लग गया। करीब 22 मिनट तक चले मेंटेनेंस कार्य के बाद दोपहर 1 बजकर 42 मिनट पर फाटक खोल दिया गया, लेकिन इसी दौरान जल्दबाजी की होड़ में फाटक पर वाहनों की भीड़ लग गई। मौके पर मौजूद आरपीएफ कांस्टेबल अजय चौहान ने कड़ी मशक्कत कर जाम खुलवाने का प्रयास किया। इसी बीच इटावा की ओर से कानपुर जा रही 12312 नेताजी एक्सप्रेस को फाटक समय पर बंद न होने के कारण आउटर के होम सिग्नल पर करीब दो मिनट तक रोका गया। स्थिति को नियंत्रित करते हुए आरपीएफ कांस्टेबल ने आनन-फानन में 1 बजकर 50 मिनट पर फाटक दोबारा बंद कराया, जिसके ...