पूर्णिया, जनवरी 23 -- बैसा, एक संवाददाता। जिले के श्रीनगर सिथत डायट सेंटर में जिला स्तरीय प्रोजेक्ट बेस्ड लर्निंग (पीबीएल) विज्ञान व गणित मेले का सफल आयोजन किया गया। इस मेले में प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपने नवाचारी प्रोजेक्ट्स का प्रदर्शन किया। इस कार्यक्रम में प्रखंड से चयनित मध्य विद्यालय मालोपाड़ा के मेंटर ज्योति कुमारी के नेतृत्व में गणित विषय के प्रदर्शनी गणित झूला को जिला स्तरीय मेले में दूसरे स्थान के लिए पुरस्कृत किया गया। जिसके साथ ही इसे राज्यस्तरीय मेले के लिए चयनित किया गया। इधर पहली बार राज्यस्तरीय मेले के लिए चयनित मध्य विद्यालय मालोपाड़ा के शिक्षकों अभिभावकों सहित क्षेत के प्रबुद्धजनों में काफी उत्साह दिख रहा है जिसके सम्मान में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस समारोह में च...