हाजीपुर, जनवरी 9 -- सहदेई बुजुर्ग । संवाद सूत्र सहदेई बुजुर्ग प्रखंड कार्यालय स्थित 132/33 केवी ग्रिड उपकेंद्र में शीतकालीन मेंटेनेंस कार्य को लेकर विद्युत आपूर्ति शुक्रवार को पांच घंटे बंद रहेगी। 132/22 केवी विद्युत उपकेन्द्र के सहायक कार्यपालक अभियंता विकास कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि 9 जनवरी आज शुक्रवार को शीतकालीन मेंटेनेंस कार्य को लेकर सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। इस दौरान 33 केवी महनार, सहदेई एवं देसरी फीडरों से जुड़े क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति ठप रहेगी। उन्होंने सभी लोगों को विद्युत से संबंधित अपने जरुरी कार्य समय से निपटा लेने की अपील की है। साथ ही उन्होंने बताया कि मेंटनेंस का कार्य पूरा होते ही पुनःबिजली की आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.