हाथरस, फरवरी 13 -- हसायन।'मृदा में जैविक खाद बढ़ाओ संकल्प अभियान' 2026-2030 के अंतर्गत शुक्रवार को ग्राम जाऊ इनायतपुर में मृदा स्वास्थ्य सुधार हेतु एक विशेष कार्यक्रम और सर्वेक्षण का आयोजन किया गया।यह पूरा कार्यक्रम कृषि विज्ञान केंद्र के प्रभारी डॉ.अतहर हुसैन के कुशल मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। सर्वेक्षण के दौरान केंद्र के सस्य वैज्ञानिक डॉ.बलवीर सिंह ने गाँव के विभिन्न खेतों का बारीकी से निरीक्षण किया और पाया कि रासायनिक उर्वरकों के अत्यधिक और असंतुलित प्रयोग के कारण मिट्टी की प्राकृतिक संरचना बिगड़ रही है। उन्होंने चिंता व्यक्त करते हुए बताया कि मृदा में जैविक कार्बन का स्तर लगातार गिर रहा है, जो भविष्य में कृषि पैदावार के लिए एक गंभीर संकट पैदा कर सकता है।किसानों को जागरूक करते हुए डॉ.बलवीर सिंह ने विस्तार से समझाया कि मिट्टी की उपजाऊ शक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.