महाराजगंज, मई 9 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। जिले में मृदा स्वास्थ्य व उर्वरता कार्यक्रम में चलाए गए मृदा नमूना संग्रहण अभियान ने 82 फीसदी लक्ष्य हासिल हुआ है। जिले में कुल 24 हजार नमूनों के संग्रहण का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। इसमें खरीफ सत्र के लिए 16 हजार 800 नमूने एकत्र करने का लक्ष्य रखा गया। 21 अप्रैल से 5 मई तक चले अभियान के दौरान कृषकों के खेतों से 13 हजार 775 नमूने एकत्र किए गए। अभियान में कृषि निदेशालय द्वारा नामित मृदा सर्वेक्षण अधिकारी रामदरश वर्मा, उप कृषि निदेशक, जिला कृषि अधिकारी, भूमि संरक्षण अधिकारी व अन्य अधिकारी सक्रिय रहे। नमूना संग्रहण विकास खण्ड परतावल, फरेन्दा व घुघुली की ग्राम सभाओं में संपन्न हुआ। उप कृषि निदेशक ने बताया कि शेष लक्ष्य को शीघ्र ही पूरा कर शत-प्रतिशत संग्रहण सुनिश्चित किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.