गोरखपुर, मई 6 -- भटहट, हिन्दुस्तान संवाद। मृदा नमूना दिवस के अवसर पर सोमवार को क्षेत्र के ग्राम पंचायत नबीपुर में मृदा संकलन कार्यक्रम किया गया। इस दौरान किसानों के खेतों से सौ नमूने एकत्र करते हुए उसे जांच के लिए लैब में भेजा गया। सरकार द्वारा संचालित स्वायल हेल्थ कार्ड योजना अन्तर्गत मिट्टी के तत्वों की जांच के लिए उप कृषि निदेशक धनजंय सिंह के नेतृत्व में खेतों से नमूना निकाला गया। उन्होंने बताया कि मृदा परीक्षण से मिट्टी के रासायनिक, भौतिक एवं जैविक गुणों की जानकारी हो जाती है। इससे पोषक तत्वों की मात्रा, पीएच स्तर, कार्बनिक पदार्थ की मात्रा, बनावट और मिट्टी में मौजूद संभावित संदूषकों के बारे में पता चल जाता है। इससे किसानों को बागवानी के साथ ही पर्यावरणविदों के लिए भूमि उपयोग, फसल चयन करने एवं उर्वरक की मात्रा के प्रयोग की जानकारी आसा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.