जौनपुर, दिसम्बर 5 -- नौपेड़वा, हिन्दुस्तान संवाद। आचार्य नरेंद्र देव कृषि प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कुमारगंज अयोध्या की ओर से संचालित कृषि विज्ञान केंद्र बक्शा प्रथम पर शुक्रवार को विश्व मृदा स्वास्थ्य दिवस मनाया गया। अपर जिला कृषि अधिकारी रविंदर कुमार एवं कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष डॉ. सुरेश कुमार कनौजिया ने किसानों को मिट्टी के प्रकार मिट्टी में पोषक तत्व प्रबंधन विषय पर जानकारी दी। किसानों को मिट्टी नमूना लेने के विधि एवं जांच करने की जानकारी देते हुए मौजूद किसानों को मृदा परीक्षण कराने की सलाह दी। केंद्र के वैज्ञानिक डॉ. राजीव कुमार सिंह ने फसल चक्र अपनाने एवं औद्योगिक फसलों हेतु मिट्टी की जांच की आवश्यकता बताई। डॉ. रूपेश सिंह ने मिट्टी में आवश्यक पोषक तत्व की कमी के कारण दिखने वाले लक्षण की जानकारी दी। वैज्ञा...