हाथरस, दिसम्बर 5 -- मृदा दिवस पर आलू बीज प्रशिक्षण शिविर संपन्न -(A) मृदा दिवस पर आलू बीज प्रशिक्षण शिविर संपन्न सादाबाद: मृदा दिवस के उपलक्ष्य में ताजपुर स्थित हार्वेस्ट कोल्ड स्टोरेज पर प्रभु जी एग्रोटेक सीड्स एवं सीपीआरआई मेरठ के संयुक्त तत्वावधान में आलू बीज संबंधी एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया। सीपीआरआई मेरठ के निदेशक डॉ. राजेश कुमार एवं विशेषज्ञ वैज्ञानिकों की टीम ने किसानों को रोगमुक्त आलू उत्पादन, प्रमाणित बीज के महत्व, वायरस प्रबंधन तथा आधुनिक कृषि तकनीकों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। प्रशिक्षण के दौरान बीज उपचार की विधि, संतुलित खाद प्रबंधन, फसल चक्र अपनाने तथा कीट-रोग नियंत्रण के प्रभावी उपायों पर विशेष जोर दिया गया। कार्यक्रम क्षेत्र के अनेक किसान बड़ी संख्या में मौजूद रहे
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.