गोरखपुर, दिसम्बर 23 -- गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय (एमजीयूजी) के अंतर्गत संचालित कृषि संकाय द्वारा सिक्टौर में किसान दिवस मनाया गया। इस अवसर पर कृषकों से संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में दिल्ली विवि के सहायक आचार्य डॉ. संजय गुप्ता उपस्थित रहे। डॉ. गुप्ता ने चौधरी चरण सिंह के किसान हितैषी विचारों एवं नीतियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कृषकों के राष्ट्र निर्माण में योगदान को रेखांकित किया। अंत में हस्तनिर्मित क्लॉथ बैग कृषकों को वितरित किया गया। सभी ने मिलकर मृदा व पर्यावरण संरक्षण का संकल्प किया। कार्यक्रम स्नातक कृषि विज्ञान चतुर्थ वर्ष के छात्र अनिकेत मल्ल, नेविश, स्नातक कृषि विज्ञान के विद्यार्थी अमित चौधरी, खुशी गुप्ता, रितु पाण्डेय, बादल पटेल व स्थानीय कृषक उपस्थित रहे।...