कौशाम्बी, जनवरी 31 -- स्थानीय थाना पुलिस के अनुसार हिस्ट्रीशीटर मंजूर हसन पुत्र अब्दुल हसन निवासी गाजी का पुरवा सिराथू तथा बंटा पुत्र शिवमंगल निवासी जफरपुर थाना सैनी की मृत्यु हो चुकी है। दोनों के निधन के बाद उनके विरुद्ध तैयार किए गए हिस्ट्रीशीट खाके को विधिक प्रक्रिया के तहत शनिवार को नष्ट कर दिया गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि किसी भी अपराधी की हिस्ट्रीशीट उसके जीवनकाल तक प्रभावी रहती है और मृत्यु के बाद ही उसे समाप्त किया जाता है। इस अवसर पर थाना सैनी प्रभारी धर्मेंद्र सिंह ने आमजन से अपराध से दूर रहने की अपील भी की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.