मिर्जापुर, मई 30 -- हलिया, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय थाना क्षेत्र के नदना गांव के मझिगवां मजरे में मृत सगी बहनों के परिजनों को गुरुवार चार-चार लाख रुपए के चेक दिए गए। बुधवार को एक बजे हल्की बूंदाबांदी के बीच गिरी आकाशीय बिजली की चपेट में दो सगी बहनों की मौत हो गई थी। दोपहर छानबे विधायक रिंकी कोल व उपजिलाधिकारी लालगंज संजीव कुमार यादव मृत बच्चियों के घर पहुंचे। मृत सगी बहनों की मां अर्चना पत्नी संतोष को दैवीय आपदा कोष से चार-चार लाख रुपए चेक दिए। एसडीएम लालगंज संजीव कुमार यादव ने बताया कि मृत बच्चियों की माँ को आठ लाख रूपये का चेक दिया गया है। आकाशीय बिजली से झुलसे लोगों को अस्पताल की रिपोर्ट आने के बाद आर्थिक सहायता दी जाएगी। वहीं झुलसी फूल कुमारी, जागृति, रानी, सोनम, अमन, लल्लू, साधना को उपचार के बाद हालत में सुधार होने पर उन्हें घर भेज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.