देवघर, मार्च 8 -- मधुपुर। भाजपा नेता गंगा नारायण सिंह ने शुक्रवार को भेड़वा नावाडीह अवस्थित मृत प्रधानाध्यापक संजय दास की पत्नी शिक्षिका उषा रानी दास, बेटे शिवम और परिजनों से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त की। कहा कि घटना दुर्भाग्यपूर्ण है। मधुपुर में दिनदहाड़े बम मारकर शिक्षक की निर्मम हत्या बड़ी बात है। इस तरह की बड़ी घटना आज तक मधुपुर में नहीं हुई थी। यह घटना मधुपुर की स्थिति को दर्शाता है। कहा कि यह घटना बहुत बड़ा स्कैम है, बड़े लोगों के संरक्षण में ही घटना को शातिर तरीके से अंजाम दिया गया है। प्रशासन से आग्रह किया कि घटना की जांच सही तरीके से हो, ताकि मृतक शिक्षक की आत्मा को शांति और परिवारवालों को न्याय मिल सके। मौके पर भाजपा नगर अध्यक्ष रवि रवानी, महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष सुनीता जायसवाल, अशोक गोंड, रिंकू झा, सुमित झा, रुद्र नारायण शाही समेत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.