बोकारो, फरवरी 16 -- चंदनकियारी। झारखंड राज्य माध्यमिक शिक्षक संघ बोकारो जिला इकाई का एक प्रतिनिधि मंडल उत्क्रमित उच्च विद्यालय घटियारी चंद्रपुरा के शिक्षक सुनील गुप्त के आकस्मिक निधन 10 फरवरी को सदर अस्पताल में हुआ था। उनके शोक संतृप्त परिवार व पत्नी से मिलकर बोकारो जिला के सभी प्रखंडों के शिक्षकों द्वारा सहयोग राशि के रूप में कुल 1, 91, 150 रुपए सहयोग किया गया। प्रतिनिधिमंडल में जिलाध्यक्ष बासुदेव सिंह चौधरी, सचिव मुफीद आलम, सुबल कुमार रजवार, विनोद कुमार, अतुल कुमार, विजय कुमार, पंकज कुमार सिंह, संजीव तिवारी, रंजीत कुमार, उपेंद्रनाथ सिंन्हा, डॉ रवि भूषण, वीरेंद्र कुमार, लक्ष्मण चौधरी, प्रमोद कुमार, विवेक मिश्रा, योगेंद्र नाथ दुबे, सत्येंद्र यादव, कपिल देव प्रजापति, आशुतोष राय, शक्ति विक्रम शामिल थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...