मुंगेर, दिसम्बर 27 -- हवेली खड़गपुर, निज संवाददाता हवेली खड़गपुर प्रखंड क्षेत्र के शामपुर थाना अंतर्गत सती स्थान पुल के समीप सड़क दुर्घटना में मृत युवक के परिजनों को प्रशासनिक स्तर पर आर्थिक सहायता प्रदान की गई। शुक्रवार दोपहर 2 बजे प्रखंड कार्यालय हवेली खड़गपुर में प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) प्रियंका कुमारी ने मृतक के परिजन को 20 हजार रुपये का चेक सौंपा। यह सहायता राशि मुख्यमंत्री पारिवारिक लाभ योजना के तहत दी गई है। इस योजना का उद्देश्य असमय मृत्यु की स्थिति में पीड़ित परिवार को तत्काल आर्थिक सहारा प्रदान करना है। जानकारी के अनुसार, शामपुर थाना क्षेत्र के मदनपुर गांव निवासी विरेन्द्र यादव के 20 वर्षीय पुत्र रजनीश कुमार की गुरुवार को सड़क हादसे में मौत हो गई थी। यह घटना गालिमपुर गांव स्थित सती स्थान के समीप हुई, जहां तेज रफ्तार ट्रक ...