महाराजगंज, मई 18 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। बृजमनगंज थाना क्षेत्र के सहजनवा बाबू मार्ग पर बुधवार को सड़क किनारे झाड़ी में युवक आकाश उपाध्याय का शव बरामद हुआ था। शव मिलने के 72 घंटे बाद भी पुलिस मौत के कारण का पता नहीं लगा सकी है। वहीं मृतक की मां राजलक्ष्मी ने हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। सपा नेता अमित चौबे व दिलीप चौधरी ने मृतक आकाश उपाध्याय के घर पहुंच से घटना के बारे में जानकारी ली। मृतक की माता ने बताया कि आकाश 13 मई सुबह सात बजे के लगभग घर निकला था और वापस नहीं आया। 14 मई को शव मिलने की सूचना मिली। मौके पर पहुंचकर शव की पहचान की गई। आकाश के शरीर पर जगह चोट के निशान व बंधे होने का भी सबूत मिला। शव मिलने वाले स्थान के पास में लगे सीसी कैमरे के खराब होने पर भी सवाल खड़ा किया। थानाध्यक्ष सत्यप्रकाश सिंह ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.