गोरखपुर, अगस्त 3 -- गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। खोराबार इलाके में मृत महिला को जीवित दिखाकर उसकी जगह पर जालसाज महिला खड़ी होकर रजिस्ट्री कर दी। जमीन उसने अपने बेटियों को रजिस्ट्री की थी। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपित महिला को गिरफ्तार कर लिया। शनिवार को पुलिस ने महिला को कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेजा गया। गिरफ्तार महिला की पहचान मोतीराम अड्डा निवासी द्रौपदी उर्फ सावित्री के रूप में हुई। एसओ इत्यानंद पांडेय ने बताया कि झंगहा के राघोपट्टी पड़री निवासी रामप्रसाद उर्फ रामाप्रसाद ने 25 मई को द्रौपदी उर्फ सावित्री देवी, उनकी बेटी पूजा, ममता, कूड़ाघाट निवासी रामजी व मिर्जापुर बरईपार निवासी बदरी निषाद के खिलाफ केस दर्ज कराया था। आरोप है कि उनकी पत्नी द्रौपदी का चार जनवरी 2006 में देहांत हो गया था। इस बात का फायदा उठाते हुए द्रौपदी उर्फ सावित्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.