देहरादून, फरवरी 4 -- लक्सर। कुछ लोगों ने 30 साल पहले मृत महिला को जिंदा दर्शाकर उसके फर्जी दस्तावेज तैयार करवाए और उसके द्वारा पहले ही बेची जा चुकी करोड़ों रुपए की जमीन का हरिद्वार के एक परिवार को बैनामा कर दिया। जानकारी होने पर जमीन के असली मालिक ने कोर्ट के आदेश पर चार लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया है। लक्सर तहसील के ऐथल बुर्जुग गांव निवासी गुरमेल सिंह ने काफी पहले गांव के रकबे में शांति शरीफ नामक महिला से खेती की 50 बीघा जमीन खरीदी थी। उस समय से जमीन उनके पास है। गुरमेल सिंह की मृत्यु के बाद उनकी पत्नी चरणजीत कौर व बेटा जसजीत सिंह इसमें खेती कर रहे हैं। जसजीत सिंह ने बताया कि इस जमीन को लेकर कुछ लोगों से चकबंदी न्यायालय में विवाद चल रहा था। न्यायालय ने जमीन उनके नाम दर्ज करने के साथ ही दूसरे पक्ष के लिए जमीन विक्रय ना कर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.