हाजीपुर, जनवरी 31 -- हाजीपुर,नगर संवाददाता। हाजीपुर शहर के चौहट्टा छिपी टोला में बीते गुरुवार की रात अपराधियों ने एक महिला को सिर में गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस मामले में मृत महिला के पिता जगदीश पासवान ने अज्ञात अपराधियों के विरुद्ध नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है। प्राथमिकी में बताया कि मेरी पुत्री गुड़िया देवी की शादी चौहट्टा छिपी टोला निवासी अर्जुन पासवान से 2019 में हिंदू रीति रिवाज के साथ हुआ था। जिससे एक पुत्री और एक पुत्री है। बीते गुरुवार की रात्रि मेरी पुत्री की ननद मोनिका देवी फोन कर सूचना दी कि आपकी बेटी गुड़िया देवी रात्रि में करीब 11 बजे चापाकल पर पानी लेने गयी थी इसी दौरान अज्ञात अपराधियों ने सिर में गोली मारकर जख्मी कर दिया गया। सदर अस्पताल ले जाने पर डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। बीते शुक्रवार को मैं अपनी पत्नी ममता...