शामली, अप्रैल 22 -- सड़क दुर्घटना में मृत विवाहिता के कानों से सोने के कुंडल गायब करने के आरोपित वार्ड ब्वाय की सेवा समाप्त कर दी गई है। सीएमएस ने आउट सोर्सिंग के ठेकेदार को पत्र भेजकर वार्ड ब्वाय की सेवा समाप्ति की संस्तुति की है। आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था, जिसके खिलाफ मृतका के पति ने मुकदमा दर्ज कराया था। बाबरी क्षेत्र के गांव हिरणवाड़ा निवासी प्रवीण की 26 वर्षीय पुत्री स्वेता की शादी दो साल पहले अलीगढ़ के गांव जमुना अतरौली निवासी सचिन के साथ हुई थी। भाई की शादी के लिए स्वेता फिलहाल मायके में ही आई हुई थी। शनिवार को भाई सौरभ के साथ मेरठ जाते समय लाइ-फुगाना मार्ग पर बस की टक्कर से स्वेता गंभीर घायल हो गई थी। भाई ने गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। इसके बाद स्वजन भी अस्प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.