रांची, अप्रैल 6 -- रांची-जमशेदपुर, मुख्य संवाददाता। विधायक सरयू राय ने स्वास्थ्य विभाग पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि विभाग ने ऐसे सरकारी डॉक्टरों पर कोई कार्रवाई नहीं की, जो नियमों को ताक पर रखकर आयुष्मान योजना से जुड़े सूचीबद्ध निजी अस्पतालों में निजी प्रैक्टिस कर रहे थे। इतना ही नहीं, इन डॉक्टरों के नाम पर फर्जी इलाज और ऑपरेशन दिखाकर बीमा कंपनियों से नाजायज दावे भी किए गए। राय ने यह भी दावा किया कि कई मामलों में इन डॉक्टरों के नाम पर चार हजार तक ऑपरेशन दिखाए गए। इतना ही नहीं, मृत मरीजों के नाम पर भी इलाज और ऑपरेशन का दावा किया गया, जिसकी पुष्टि महालेखाकार की रिपोर्ट में भी हुई है। सरयू राय ने दस्तावेज के हवाले से बताया कि झारखंड स्टेट आरोग्य सोसाइटी के तत्कालीन कार्यकारी निदेशक डॉ. भुवनेश प्रताप सिंह ने 3 अगस्त 2022 को निदेशक, स्वास्थ्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.