गढ़वा, जून 11 -- रंका। बांदु गांव निवासी सुदामा कोरवा के 35 वर्षीय पुत्र अरविंद कोरवा का शव बुधवार को गांव लाया गया। पिछले दिनों ट्रेन से गिरकर वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। अस्पताल में इलाज के क्रम में आठ जून को उसकी मौत हो गई थी। शव आते ही परिजनों के चीत्कार से माहौल गमगीन हो गया। बताया जाता है कि वह मजदूरी करने पुणे जा रहा था। बिलासपुर स्टेशन पर उतरने के क्रम गिर जाने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। सूचना मिलने पर उसके पिता घटनास्थल पर जाकर शव गांव लाए। अरविंद की पत्नी निशा देवी ने बताया कि उसका पति परिवार का एकमात्र कमाऊ सदस्य था। तीन छोटे-छोटे बच्चे हैं। घर पति की कमाई से ही चलता था। उसकी पत्नी ने आरोप लगाया कि उसे काम के लिए ले जा रहे ठेकेदार से सहयोग नहीं मिल रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...