प्रयागराज, फरवरी 12 -- प्रयागराज में एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने सबको हैरान कर दिया है। यहां गरीबों के हक पर डाका डालने का एक अनोखा खेल चल रहा था। कतवारुपुर हनुमानगंज की रहने वाली कविता शुक्ला पर आरोप है कि उन्होंने अपने उस बेटे के नाम पर पिछले तीन साल से राशन लिया, जिसकी मौत काफी समय पहले हो चुकी है। गांव के ही शिवाकांत तिवारी ने जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा से इसकी शिकायत की, जिसके बाद हड़कंप मच गया है। डीएम ने दिए कार्रवाई के आदेश शिकायत में यह भी बताया गया है कि कविता शुक्ला के पास दो-दो बंदूक के लाइसेंस हैं। सरकारी नियमों के मुताबिक, अगर किसी के पास शस्त्र लाइसेंस है तो वह राशन कार्ड का हकदार नहीं हो सकता क्योंकि यह सुविधा सिर्फ आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के लिए है। इस पूरे मामले को लेकर थाने में धोखाधड़ी की रिपोर्ट भी दर्ज कराई गई ह...