जहानाबाद, मार्च 23 -- अरवल निज संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ कन्हैया सिंह ने दूना छपरा गांव जाकर हाल मे सड़क दुर्घटना में मृत बीएसएफ जवान कमलेश सिंह के परिवार वालों से मिलकर सांत्वना दी। उन्होंने परिजन को विभाग से सभी तरह की सहायता दिलाने का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि इस दुर्घटना में जो भी वाहन चालक था उस पर संबंधित पुलिस पदाधिकारी कार्रवाई करें। वाहन चालक की लापरवाही के चलते बीएसएफ जवान की मृत्यु हुई है। इस दौरान युवा जिलाध्यक्ष करनी सेना रवि सिंह, प्रणव सिंह , कमलेश सिंह, भाजपा युवा नेता प्रिंस सिंह, भाजपा जिला प्रवक्ता राहुल यादव, हरेंद्र नारायण सिंह, संतोष सिंह आदि उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.