मऊ, जनवरी 31 -- मधुबन, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के बहरामपुर में सड़क दुर्घटना में जान गंवाने वाले बीएलओ सुनील कुमार के परिजनों को भाजपा नेता भरत भैया ने 10 हजार रूपये की आर्थिक सहायता प्रदान कर हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया। ग्रामसभा देवनाथपुर निवासी बीएलओ 42 वर्षीय सुनील कुमार बीते 27 जनवरी को साइकिल से एसआईआर का फॉर्म जमा करने तहसील मुख्यालय मधुबन जा रहे थे। इसी दौरान मधुबन-दोहरीघाट मार्ग पर एक तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से उनकी दर्दनाक मौत हो गई थी। घटना के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। शुक्रवार देर शाम भाजपा नेता भरत भैया अन्य जनप्रतिनिधियों के साथ मृतक के घर पहुंचे और उनके पिता रूप नारायण सहित पत्नी, बच्चों व अन्य परिजनों से मुलाकात कर ढांढस बंधाया। भाजपा नेता ने जिला प्रशासन से वार्ता कर चुनाव आयोग से आर्थिक सहायता दि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.