कानपुर, नवम्बर 28 -- कानपुर। नगर कांग्रेस के तत्वावधान में गांधी प्रतिमा फूलबाग पर कार्यकर्ताओं ने सत्याग्रह किया। गांधी टोपी पहनकर, रामधुन गाते हुए एसआईआर का समय बढ़ाने की मांग की। साथ ही तनाव के कारण जान गंवाने वाले सभी बीएलओ को श्रद्धांजलि दी गई। परिजनों को एक करोड़ मुआवजा देने की मांग की गई। नगर अध्यक्ष पवन गुप्ता ने कहा कि केंद्र सरकार और चुनाव आयोग एक करोड़ का मुआवजा व परिवार के एक सदस्य को नौकरी भी दे। कांग्रेस हर बीएलओ और उनके परिवार के साथ है। एसआईआर का समय कम से कम तीन माह बढ़ाया जाए। संचालन धवल पांडे ने किया। आलोक मिश्रा, हरप्रकाश अग्निहोत्री, सुहेल अंसारी, मदन मोहन शुक्ला, नौशाद आलम मंसूरी, प्रतिभा अटल पाल, अमित पांडे, श्याम देव सिंह, विकास अवस्थी, सैमुअल लकी सिंह आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...