लखनऊ, फरवरी 1 -- तीस वर्ष पहले मृत व्यक्ति की जमीन को उसके ही प्रपौत्र द्वारा फर्जी दस्तावेज तैयार कर बेच देने का मामला सामने आया है। घटना का खुलासा उस समय हुआ, जब मृतक की बहू जमीन की विरासत दर्ज कराने तहसील पहुंची। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने जांच के बाद आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। गोसाईगंज में उम्मेदखेड़ा गांव निवासी महावीर की करीब तीस साल पहले मृत्यु हो चुकी थी। आरोप है कि उनके प्रपौत्र सुनील ने मृतक के नाम पर फर्जी दस्तावेज और आधार कार्ड तैयार कर उनकी जमीन बेच दी। जब मृतक की बहू विरासत दर्ज कराने तहसील पहुंची, तो उसे पता चला कि पांच महीने पहले ही जमीन का बैनामा हो चुका है। इस संबंध में पीड़िता ने एसीपी विकास पांडेय से शिकायत की। जांच में आरोप सही पाए जाने पर प्रपौत्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की...