मुजफ्फरपुर, अप्रैल 27 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। एसकेएमसीएच के पीकू में रविवार को परिजनों ने जमकर हंगामा किया। उनका आरोप था कि डॉक्टर बच्चे को इलाज नहीं कर रहे हैं। वहीं, डॉक्टर ने बताया कुछ लोग एक बच्चे को लेकर पीकू में लाए थे। बच्चा मृत था। परिजन उसको भर्ती करने का दबाव देने लगे। इससे इनकार करने पर हंगामा शुरू कर दिया। डॉक्टर ने बताया कि काफी समझाने के बाद वे शांत हुए और शव लेकर लौट गए। इधर, दोपहर में इमरजेंसी में ट्रॉली कर्मी व मरीज के परिजनों में जमकर हाथपाई हुई। सूचना पर पहुंची मेडिकल ओपी पुलिस ने दोनों को समझा बुझाकर मामले को शांत कराया। मेडिकल ओपी प्रभारी गौतम कुमार साह ने बताया कि जीरोमाइल के एक महिला अपने मरीज को लेकर इमरजेंसी में आई थी। उसने मरीज को ट्रॉली से डॉक्टर के पास ले जाने के लिए ट्रॉली कर्मी को कहा। इससे इनका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.